गंगधार झालावाड़
कुएं में गिरने से 22 वर्षीय विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका!
झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के सेमली सरोत गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई।आरोप: मृतका के पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।ससुराल पक्ष का दावा: ससुराल वालों का कहना है कि मौत करंट लगने से हुई है।पुलिस कार्रवाई: गंगधार थाना पुलिस ने शव को चौमहला सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी किशोर सिंह के अनुसार, मर्ग दर्ज कर पर्चा बयानों के आधार पर जांच जारी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
#JhalawarNews #DagNews #Gangdhar #Choumahla #BreakingNews RajasthanNews CrimeNews JhalawarUpdate NewsUpdate
Gangdhar, Jhalawar | Oct 23, 2026