मद्य निषेध सप्ताह के समापन पर नशामुक्ति का दिया संदेश
नशामुक्ति रैली, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों ने किया जागरूक
---
मद्य निषेध सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग, जिला छतरपुर द्वारा गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और इससे परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आमजन से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई।
Social Justice & Disabled Welfare Department, MP Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur