केन-बेतवा लिंक परियोजना की जागरूकता जल यात्रा निकाली गई
हरी झंडी दिखाकर रथ किया रवाना, ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना के लाभों की दी जानकारी
---
#केन_बेतवा_लिंक_परियोजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत राजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीलोन एवं ग्राम पंचायत काबर में जल यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सीलोन में विधिवत कलश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर जल यात्रा के रथ को रवाना किया गया।
जल यात्रा के दौरान ग्रामीणों को केन-बेतवा लिंक परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल उपलब्धता और विकास को मिलने वाले लाभों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं विचारों को सुना गया।
जल यात्रा ग्राम पंचायत सीलोन से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत काबर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को केन-बेतवा लिंक परियोजना के महत्व एवं क्षेत्र के लिए इसके संभावित लाभों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur