#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत संदीपनी विद्यालय राजनगर में विकलांग बच्चों का सम्मान उपहार वितरण कार्यक्रम
---
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था द्वारा संदीपनी विद्यालय राजनगर में विकलांग बच्चों का सम्मान, उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छतरपुर जिला के राजनगर विकासखंड अंतर्गत संदीपनी विद्यालय राजनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ गतिविधियों का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी के प्रतिनिधि भरत यादव, प्रभारी प्राचार्य दीपक दुबेदी ने विकलांग बच्चों का फूल माला पहनाकर शिक्षण कार्य की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक प्रमोद अवस्थी, परामर्शदाता, सहित विद्यालय का समस्त कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur