चौराडीह मेला देखने जा रहे बाइक सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित हीरा गेस्ट हाउस के पास चौराडीह मेला देखने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए चायल सीएचसी भेजा। घायल युवकों की पहचान शिवसागर पुत्र भैया लाल और मोहित पुत्र महेश, निवासी पैगाम्बरपुर, थाना संदीपन घाट के रूप में हुई।
मोहित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक गड्ढों की मरम्मत नही