भैंस चराते समय पानी भरे गड्ढे में गिरा 65 वर्षीय बुजुर्ग, तलाश जारी
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे भैंस चराने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव उर्फ कल्लू एफसीआई गोदाम के पीछे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। फिलहाल बुजुर्ग की तलाश जारी है। परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
📍 स्थान: खोजवापुर गांव, मंझनपुर, कौशाम्बी
#Kaushambi #Manjhanpur #BreakingNews #Accident #KausambiNews UPNews LocalNews