महमूदपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतक राजेश के परिजनों से मिले मंत्री, 8.5 लाख की आर्थिक मदद
मंत्री कृष्ण पासवान ने पत्नी माला देवी को सौंपा 2.5 लाख का चेक, छह लाख रुपये खाते में भेजे जाएंगे
कौशांबी। महमूदपुर गांव में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में जान गंवाने वाले राजेश कुमार के परिवार से बुधवार को मंत्री कृष्ण पासवान समेत प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक की पत्नी माला देवी व परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंत्री कृष्ण पासवान, जिलाधिकारी डा. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, चायल उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम समेत अन्य जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
इस दौरान मंत्री कृष्ण पासवान ने पीड़ित परिवार को 2.5 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्