धरहरा: धरहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय सेना में चयनित युवक का पैर फिसला, गंभीर हालत
जमालपुर-किऊल रेलखंड के धरहरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक प्लेटफॉर्म संख्या दो पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उसकी पीठ समेत शरीर के कई हिस्से बुरी तरह छिल गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।