प्रेस विज्ञप्ति👉
स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चम्बा मेडिकल कॉलेज की पहल: डाॅ पंकज गुप्ता
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग आयोजित करेगा जागरूकता कार्यक्रमय पोस्टर प्रतियोगिता, लघु नाटिका एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से दिया जाएगा शीघ्र पहचान का संदेश: डाॅ आरूषि महाजन
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, चम्बा के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अखंड चंडी पैलेस स्थित लेक्चर थिएटर-2 में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, चम्बा के प्राचार्य कम डीन डाॅ पंकज गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि के रूप मे शिरक्त की जबकि डाॅ कविता महाजन ने विशेष अतिथि के रूप् में शिरक्त की।
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, चम्बा प्राचार्य कम डीन डाॅ पंकज गुप्ता ने कहा, स्तन कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में जागरूकता, समय पर पहचान और उचित उपचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज में इस बीमारी को लेकर व्याप्त संकोच और भ्रांतियों को दूर करना तथा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि चिकित्सा शिक्षा और जनजागरूकता को एक-दूसरे से जोड़कर स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाई जाए। ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। मैं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की इस पहल की सराहना करता हूं और आशा करता हूं कि यह कार्यक्रम स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सार्थक योगदान देगा।”
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की डाॅ आरूषि महाजन ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर संवाद करना, नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति सजग रहना और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।
डाॅ आरूषि महाजन ने कहा कि रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की यह पहल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच को प्रोत्साहित करने और महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्तन में गांठ, आकार या बनावट में बदलाव, त्वचा में असामान्य परिवर्तन अथवा निप्पल से असामान्य स्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय जांच करवाना आवश्यक है। हालांकि, हर गांठ या बदलाव कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन सही कारण जानने के लिए विशेषज्ञ की सलाह महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से आह्वान किया जाएगा कि वे स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने परिवार तथा समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी साझा करें।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन कैंसर के संभावित लक्षणों, शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपलब्ध उपचार विकल्पों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता वार्ता, पोस्टर प्रतियोगिता, लघु नाटिका तथा प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों के माध्यम से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय पर जानकारी साझा की जाएगी।
जिसमें एमबीबीएस की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में धु्रव, गरिमा और साधना ने प्रथम और अदिति, निर्मल और योगिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वही पोस्टर प्रतियोगिता में आर्य, साधना ने पहला और नवांग और तेनजिंग दूसरे पर रही। तो वही नर्सिंग पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्याशी, हिमानी और संतोष प्रथम और दामिनी, स्नेह और मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अतः में प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे बच्चों को मुख्यातिथि के द्वारा मोमेंटों और प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्तन कैंसर सरवाइवरों ने अपने अपने अनुभव साझा किये और बताया कि किस प्रकार से उन लोगों ने इस बीमार पर विजय प्राप्त की।
कार्यक्रम डाॅ श्रीधर राव, डाॅ रजनीत कौर, डाॅ मणिक सहगल, डाॅ रितु रावत, डाॅ सुनील, एससीए, प्रशिक्षु डाक्टरों, स्टाफ नर्स, नर्सिग प्रशिक्षुओं सहित मौजूद रहे।
जारीकर्ता
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय
आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026