गायघाट: कांटा पिरौंछा दक्षिणी पंचायत में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे विधायक को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के कांटा पीरौंछा दक्षिणी पंचायत में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक कोमल सिंह और पदाधिकारियों को बुधवार दोपहर करीब एक बजे में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कांटा कॉलेज के पास ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से पंचायत के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी भरा है।