सलूणी में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Suneel Pahadi
सलूणी। आज पंचायत समिति सलूणी की अध्यक्षा श्रीमती छाया देवी जी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक श्री डी.एस. ठाकुर जी, BDO सलूणी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष श्री मदन ठाकुर जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विकास खंड सलूणी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं तथा आगामी परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। साथ ही क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से सलूणी क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना लक्ष्य है।
#सलूणी #पंचायतसमिति_सलूणी #छायादेवी #DSThakur #विधायक #BDOसलूणी #मदनठाकुर #विकासकार्य #जनहित #विकास #सलूणी_विधानसभा #चंबा #हिमाचलप्रदेश #PahadiNews #SunilPahadi
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026