झांसी: दिगारा के पास ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, कार सवार 4 में से 1 की मौत, 3 घायल
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2025 मंगलवार को कानपुर राजमार्ग पर ट्रक और कार की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार लखनऊ निवासी योगेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया है कि कार में श्वेता पाण्डेय, प्रियंका पाण्डेय, सत्यम मिश्रा व योगेन्द्र नारायण कुल चार लोग सवार थे। योगेंद्र सिंह अपनी कार से सोमवार शाम झांसी आए थे।