झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी रामनाथ खेड़ा की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2025 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में महान स्वतंत्रता सेनानी श्री रामनाथ खेड़ा की पुण्य स्मृति में मंगलवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने व विद्यार्थियों ने भागीदारी की और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अपनी स्वास्थ्य की जाँच कराई।