झांसी: नगर के झरनापति मंदिर के पुजारी पर गबन और मारपीट का आरोप, भक्तजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2025 शहर के झरनापति महादेव मंदिर के पुजारी पर गबन और क्षेत्रीय भक्तों के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। तमाम क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की है।भक्तों ने दोपहर 2 बताया की पुजारी ने मंदिर की दान पेटी के पैसों का गबन किया है। जब भक्तों ने दान का हिसाब माँगा, तो पुजारी ने अपने पुत्र से मिलकर पिटाई करवाई।