झांसी: त्यौहारों को देखते हुए झाँसी महानगर में फूड विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 210 किलो दूषित खोवा किया नष्ट
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2025 जिलाधिकारी के निर्देश पर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने त्यौहारों के मद्देनज़र मंगलवार को सुभाषगंज खोवा मण्डी में छापा मारा। लगभग 210 किलो अधोमानक खोया नष्ट किया गया। यह कार्रवाई श्रीकृष्णा खोया भंडार (130 किलो) और भोला खोया भंडार (लगभग 80 किलो) पर की गई। इसके अतिरिक्त, टीम ने वृंदावन दूध पनीर सेन्टर, रक्सा से पनीर और दूध के नमूने जांच को भेजे।