झांसी: डीएम और एसएसपी ने सदर बाजार सहित महानगर के दुर्गा पंडालों की सुरक्षा का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2025 त्यौहारों के मद्देनज़र, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सदर बाजार सहित महानगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया, जिसमें भीड़ नियंत्रण के उपाय, सीसीटीवी कवरेज, और फायर सेफ्टी मानकों की जाँच की गई।