झांसी: पीरिया खोड़न गाँव के परिवार ने SSP से की शिकायत, दबंग ने दारू के लिए मांगे पैसे, न देने पर किया मारपीट
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2025 पीरिया खोड़न गाँव में एक दबंग द्वारा शराब पीने के लिए पैसे माँगने और न देने पर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के आशा रायकवार और मुन्ना रायकर ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एसएसपी कार्यालय पहुँचकर इसकी शिकायत की है। पीड़ितों ने एसएसपी को बताया कि क्षेत्र का दबंग व्यक्ति उनसे जबरन पैसे की मांग करता है और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करता।