टीकमगढ़: साइबर जागरूकता रथ और रैली को एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गुरुवार को टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ पुलिस एवं एसबीआई बैंक के संयुक्त प्रयास से साइबर जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।