टीकमगढ़: देहात थाना क्षेत्र के सुनवाहा गांव में किसानों की मोटर चोरी, मामला दर्ज
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनवाहा गांव में फसलों की सिंचाई के लिए रखी गई दो विद्युत मोटर चोरी हो गई है गुरुवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी विद्युत मोटर गायब है। इस घटना की शिकायत दोनों किसानों ने देहात थाने में दर्ज कराई है। देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।