टीकमगढ़: ईशोन गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, मेडिकल कॉलेज रेफर
टीकमगढ़ जिले के ईशोन गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। व्यक्ति का नाम अखिलेश कुशवाहा बताया गया है। परिजन का कहना है कि अखिलेश अपने घर में था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।