टीकमगढ़: बूदौर तिगैला के पास सड़क हादसे में 3 लोग हुए घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती व एक मेडिकल कॉलेज रेफर
बूदौर तिगैला के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। पुतरीखेरा गांव निवासी अशोक अपने साथी राहुल और अरुण के साथ बाइक से घुवारा से घर जा रहा था, रास्ते में बूदौर तिगैला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। राहुल की हालत गंभीर होने पर उसकी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।