टीकमगढ़: दिनउ मंदिर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे रायपुर मजना गांव निवासी ठाकुरदास नाम के व्यक्ति के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि ठाकुरदास अपने दो परिजन के साथ बाइक से मऊ की ओर जा रहा था, रास्ते में दिनउ मंदिर के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घटना में ठाकुरदास की मौत हो गई थी।