चित्तौड़गढ़: बड़ी खेडा में बकरियां चराने गया आदिवासी युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आया, शरीर के कई हिस्से झुलसे
विजयपुर इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झूलस गया जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर विजयपुर पुलिस भी अस्पताल पहुंचीl बड़ी खेड़ा का 25 वर्षीय नाथू पुत्र राम भील गुरुवार को बकरियां चराने गया थाl कुए के पास ही देर शाम अचानक बारिश शुरू हो गई जिससे बचने के लिए वह नीम के पेड़ के नीचे चला गया जिस पर अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी और वह उसकी चपेट मे आ गया।