चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ रामद्वारे में राम स्नेही संप्रदाय के संत का चातुर्मास 21 जुलाई से आयोजित होगा
रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा चित्तौड़गढ़ के संत श्री रमता राम जी एवं श्री दिग्विजय राम जी का इस वर्ष चातुर्मास रामद्वारा चित्तौड़गढ़ में रखा गया है। इस वर्ष चातुर्मास में दिनांक 21 तारीख से 17 सितंबर तक श्री शिव पुराण कथा का आयोजन राम द्वारा चित्तौड़गढ़ में प्रतिदिन प्रातः 10 से 11:00 तक रखा जाएगा। 21 जुलाई को विशेष पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।