चित्तौड़गढ़: मंडफिया थाने के वांछित व ₹50000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर पोखर खटीक को ATS जयपुर ने मणिपुर के इंफाल से किया गिरफ़्तार
हिस्ट्रीशीटर पोखर खटीक को एटीएस जयपुर की टीम ने मणिपुर के इंफाल से दबोच लियाl वह मंडफिया थाने का वांछित बदमाश होने के साथ उस पर ₹50000 का इनाम घोषित थाl लंबे समय से फरार पोखर खटीक के उत्तर पूर्वी राज्यों में छिपे होने की सूचना थी। आईजी अंशुमन भोमिया के निर्देशन में एटीएस की टीम ने पोखर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगालाl उसे राजस्थान लाया जा रहा हैl