चित्तौड़गढ़: कुंभा नगर क्षेत्र में श्री जैन समाज मंडल समिति प्रतापनगर-कुंभानगर के स्थान का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
श्री जैन समाज मंडल समिति प्रतापनगर-कुंभानगर के स्थान का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। सचिव नरेन्द्र पोखरना ने बताया कि संत प्रकाश मुनि उपप्रवर्तिनी साध्वी विजयप्रभा जी, हर्षश्रीजी एवं जयश्रीजी म.सा. के मंगल पाठ श्रवण के साथ ही समस्त समाजजन की उपस्थिति में भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष बलवंत बाघमार, उपाध्यक्ष नवनीत मोदी, अतुल शिशोदिया, सुनिल कांठेड़ मौजूद रहे।