चित्तौड़गढ़: ओछड़ी टोल नाका पर ₹45 की टोल राशि को लेकर कार सवार लोगों के साथ टोल कर्मियों ने की मारपीट, एक टोल कर्मी भी हुआ घायल
जिला मुख्यालय से निबाहेड़ा मार्ग पर ओछड़ी स्थित टोल नाके पर गुरुवार दोपहर में 45 रुपए की टोल राशि के विवाद में झगड़ा हो गया। यहां पर टोलकर्मियों ने कार के सवार लोगों के साथ डंडों से मारपीट कर दी। साथ ही इस मारपीट में एक टोलकर्मी के भी चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों ही पक्ष बाद में सदर पुलिस थाने में भी पहुंचे हैं।