चित्तौड़गढ़: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान का जो बजट आया है, वो आम जनता के हित का बजट है : BJP प्रदेशाध्यक्ष सह सांसद सीपी जोशी
चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी ने बजट को लेकर कहां की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जो बजट पेश हुआ है। वह राजस्थान की जनता के हित का बजट है। चित्तौड़गढ़ लोक सभा संसदीय क्षेत्र को बड़ी-बड़ी सौगातें मिली है। आने वाले समय में लोकसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो सरकार द्वारा काफी प्रयास किए जाएंगे।