देसूरी: मुंडारा में कार ने टेम्पो को पीछे से मारी टक्कर, दोनों गाड़ियां सूखे नाले में गिरीं, क्रेन की सहायता से निकाली गईं
Desuri, Pali | May 7, 2025 सादड़ी थाना क्षेत्र के मुंडारा में बुधवार शाम 6 बजे सादड़ी मुंडारा सड़क मार्ग पर एक कार ने सड़क किनारे खड़े टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो सूखे नाले में जा गिरा। कार भी टेम्पो के ऊपर जा गिरी। टेम्पो चालक ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कार ने पीछे से टक्कर मार दी और कार भी टेम्पो पर आकर गिरी।