प्रतापगढ़: मकन्दुगंज पुलिस चौकी से चंद्र दूरी पर सर्राफा व्यवसायी से हुई 18 लाख की टप्पेबाजी का सीसीटीवी आया सामने, केस दर्ज
मकन्दुगंज पुलिस चौकी के पास बुधवार हुई सर्राफा व्यवसायी से करीब 18 लाख की ज्वैलरी की टप्पेबाजी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार शाम 4.30 बजे एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कीं मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियो को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।