प्रतापगढ़: हादी हाल में बच्चा बैंक ग्रुप द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए आयोजित किया गया बाल भोज और मेला
बच्चा बैंक ग्रुप द्वारा गुरुवार को शाम 4 बजे हादिहाल में बाल दिवस के मौके पर जरूरतमंद बच्चों के लिए बाल भोज और मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ सलिल कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि महिला अस्पताल की अधीक्षक डाक्टर रीना प्रसाद ने किया।