प्रतापगढ़: धौरहरा गांव में पूर्व मंत्री की मौजूदगी में ग्राम प्रधान ने 400 जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
गुरुवार को शाम 4:30 बजे से धौरहरा गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम प्रधान विभा मिश्रा के पति अंजुल मिश्र के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि इस कड़कती ठंड में गरीबों को कंबल वितरित करना बड़ा पुनीत कार्य है।