प्रतापगढ़: कुसफरा गांव में मनोज मिश्रा की हत्या से नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, आश्वासन पर माने
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव में मनोज मिश्रा की हत्या से नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुआवजा और चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग को लेकर परिजनों ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। मांग पत्र पर आश्वासन मिलने के उपरांत गुरुवार शाम 4:00 बजे मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।