प्रतापगढ़: मल्हूपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पिता-पुत्री की पिटाई
मल्हूपुर गांव में रास्ते की विवाद को लेकर बुग्गी चालाक विशाल कुमार पुत्र मुन्ना लाल ने गांव के ही नन्दलाल यादव 45 वर्ष के सिर में तथा उनकी पुत्री रीतू यादव 15 वर्ष को बांस से पिटाई कर दी। नंदलाल ने मारने वाले के खिलाफ थाने में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।