प्रतापगढ़: बिबिया करनपुर गांव में स्व महेंद्र शुक्ल स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे 90 पहलवान, फाइनल मुकाबला रहा बराबरी पर
प्रतापगढ़ जनपद के बिबिया करनपुर गांव में आयोजित स्वर्गीय महेंद्र शुक्ल स्मारक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जौनपुर केराकत के निगम व सहारनपुर के पहलवान सादिक के बीच हुआ। जिसमें दोनों पहलवान बराबरी रहें। बाल दिवस पर आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में जौनपुर, बनारस, झांसी, दिल्ली, सहारनपुर, गाजीपुर मिर्जापुर, सहित अन्य प्रदेशों के नब्बे पहलवान आए।