राहतगढ़: सीहोरा गौशाला में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, संचालक हटाने की मांग
ग्राम सीहोरा में संचालित सरगम गोकल गौशाला से गंभीर अनियमिता का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों व विश्व हिंदू परिषद ने गौशाला संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसको लेकर उन्होंने कलेक्टर के नाम सीहोरा पुलिस चौकी प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला संचालक गायों को सड़ा हुआ भूसा डालता है।