राहतगढ़: कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
राहतगढ़ में कांग्रेस ने देश का 75वां संविधान दिवस मंगलवार को उत्साह पूर्वक मनाया। मंगलवार दोपहर 12:00 कांग्रेसी नेता नंदकिशोर भारती के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नंदकिशोर भारती ने कहा बाबा साहब ने देश के हर एक वर्ग के लिए संविधान की रचना की।