राहतगढ़: एसडीएम ने सोयाबीन खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के आदेश पर जिले में सोयाबीन खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसान भाइयों को समय पर खरीदी हो और उनका भुगतान हो इसके लिए कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा समस्त एसडीएम को निर्देशित किया गया कि सभी सोयाबीन खरीदी केंद्र का निरीक्षण करें एवं स्टाफ पंजी भी देखें और किसान भाइयों से चर्चा करें।