राहतगढ़: ग्राम हुरा में किसान के खेत से 10 फीट लंबा अजगर सांप बरामद, वन अमले ने किया रेस्क्यू
राहतगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुरा में किसान के खेत में विशालकाय अजगर सांप देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने वन विभाग राहतगढ़ में इसकी सूचना दी। जिस पर तुरंत वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कौशल ने टीम को मौके पर रवाना किया, टीम ने मौक़े पहुंचकर करीब 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर सांप का रेस्क्यू कर ग्राम से दूर जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।