कैसरगंज: कैसरगंज पुलिस ने एक अदद नाजायज तमंचा व 2 जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक अभियुक्त को कैसरगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कैसरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है।