कैसरगंज: मदन कोठी के पास दो बाइको की टक्कर में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी
कैसरगंज इलाके के मदन कोठी के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजनों ने बताया कि बाइक से बाजार जाने के दौरान दूसरी बाइक की टक्कर से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।