कैसरगंज: कैसरगंज इलाके में आवारा जानवर से टकराकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
कैसरगंज इलाके में आवारा जानवर से टकराकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज चल रहा है।