कैसरगंज: भाकियू टिकैत के मध्यांचल जोन महासचिव ने कैसरगंज में आवारा जानवरों से निजात दिलाने की अधिकारियों से की मांग
कैसरगंज में भाकियू टिकैत के मध्यांचल जोन महासचिव मोहनलाल वर्मा ने आवारा जानवरों से निजात दिलाने की उच्च अधिकारियों से मांग की है। उन्होंने कहा कि कैसरगंज में आए दिन आवारा जानवरों से सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। किसानों की फैसले बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है।