फिरोज़ाबाद: 15 साल से फरार कुख्यात ₹50 हजार के ईनामी बदमाश को फतेहाबाद रोड पर मुठभेड़ के दौरान दबोचा, पैर में लगी गोली
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस नें 15 साल सें फरार चल रहे कुख्यात ₹50 हज़ार के ईनामी बदमाश को फतेहाबाद रोड सें मुठभेड़ के दौरान दबोचा है,क्रास फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। करीव 15 साल पहले पेसी के दौरान पुलिस अभिरक्षा सें फरार हुआ था। बदमाश पर आधा दर्जन सें अधिक संगीन मामले दर्ज है। बदमाश के 4 नाम हैं गोविन्द उर्फ़ सौरव उर्फ़ भानू उर्फ़ जैन साहब है।