उधवा: उधवा में शनिवार को 8 घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विद्युत कनीय अभियंता ने दी जानकारी
33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र उधवा में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण 11 केवी कटहलबाड़ी,11 केवी इंग्लिश एवं 11 केवी उधवा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता उधवा चंदन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।