कौंच: एंबुलेंस में महिला का प्रसव, गूंजी किलकारी, नदीगांव जाते समय सुरक्षित हुआ प्रसव
Konch, Jalaun | Aug 20, 2026 गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी मिली कि कुसमरा गांव से नदीगांव सीएचसी ले जाई जा रही गर्भवती महिला ने रास्ते में एंबुलेंस में ही बेटे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी गोलू गोयल ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। नवजात को प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को नदीगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।