मितौली: मितौली के पियरा गांव में घरों के ऊपर झूल रहे बिजली के तार, माइके आई महिला बिजली के तार के करंट से झुलसी
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मितौली के पियरा गांव में छत पर बिजली के तार झूल रहे हैं। माइके आई महिला जब छत पर किसी काम के लिए गई तो बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गई है। जिसका इलाज लखनऊ के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। बीते 22 जून को घरों के ऊपर झूल रहे बिजली के तारों को हटाने के लिए परिजन प्रार्थना पत्र दे चुके थे।