मितौली: मदारीपुरवा गांव में चार बेटियों व एक बेटे के शराबी पिता की अधिक मात्रा में शराब पीने के बाद हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदारीपुरवा गांव में करीब 45 वर्षीय जसकरन पुत्र छोटेलाल अधिक मात्रा में शराब पीने का आदी था। अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण कई बार उसका इलाज कराया गया लेकिन जसकरन ने शराब पीना नहीं छोड़ा। जसकरन की शराब पीने के बाद मौत हो गई है। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, चार बेटियां और एक बेटा है।