मितौली: गरगटिया गांव के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर किया गिरफ्तार
थाना मितौली पुलिस ने शुक्रवार को गरगटिया गांव के पास चेकिंग के दौरान विवेक कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाई की है।