मितौली: सेमराघाट, ककरहा व ढाका गांव में आबकारी विभाग की अचानक छापेमारी से अवैध कच्ची शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
मितौली आबकारी निरीक्षक विजय चंद जयसवाल व टीम ने मैगलगंज के सेमराघाट, ककरहा व ढाका गांव में अवैध कच्ची शराब के विरुद छापेमारी के दौरान बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर करीब दो सौ किलोग्राम लहन को नष्ट किया है। जिसके बाद अवैध कच्ची शराब बनाने वाले शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान शराब माफिया मौके से भाग निकले हैं।